फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sub Inspector was roaming with theft bike

चोरी की बाइक से घूम रहा था वर्दीधारी

Wed, 31 May 2017 12:43 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 31 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sub Inspector was roaming with theft bike
bike - फोटो : demo
खाकी के अंदाज भी निराले हैं। चोर तो चोर, पुलिस वाले भी चोरी की बाइक से फर्राटा भर रहे हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सामने आया। एक दरोगा चोरी की बाइक से घूम रहा था। उसे अपनी बाइक चलाता देख पीड़ित पहचान गया तो दरोगा भौचक रह गया।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन के साथ हंगामा करना शुरू कर दिया। दरोगा के साथ हाथापाई भी हुई, लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। साथ ही बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गोरा बाजार निवासी सोनू पाल की बाइक एक साल पहले गायब हो गई थी। उसने बाइक चोेरी की रिपोर्ट मिल एरिया थाने में दर्ज कराई थी। दोपहर के वक्त एक दरोगा बाइक लेकर गोरा बाजार पहुंचा। सोनू पाल की नजर बाइक पर पड़ी तो वह दरोगा के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू ने यह कहते हुए सबको सकते में ला दिया कि दरोगा जिस बाइक से घूम रहा है, वह उसकी बाइक है। दरोगा इससे इंकार करने लगा। विवाद शुरू होने पर सोनू पक्ष की तरफ से अन्य लोग भी पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

लोगों ने दरोगा के साथ हाथापाई भी की। जानकारी मिलने पर सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय पहुंच गए। कोतवाल ने मामला शांत कराया। इसके बाद बाइक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले जाया गया। दरोगा का नाम श्रवण कुमार मिश्रा बताया जा रहा है, जो इंदिरा नगर चौकी में तैनात है।

उधर, दरोगा श्रवण कुमार मिश्रा का कहना है कि गोराबाजार में चेकिंग के दौरान एक युवक बाइक छोड़कर भाग गया। इस बाइक से उनका कोई लेना देना नहीं हैै। एसपी गाैरव सिंह का कहना है कि दरोगा के चोरी की बाइक से फर्राटा भरने की जानकारी मिली है।

 

पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। दरोगा का नाम श्रवण कुमार मिश्रा बताया गया है। यदि चोरी की बाइक से दरोगा के घूमने की बात सही पाई गई तो उसके खिलाफ एफआईआर के साथ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed