फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Students showed mastership in the fashion spectrum

फैशन स्पेक्ट्रम में विद्यार्थियों ने बिखेरा जलवा

Fri, 26 Feb 2016 11:15 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Students showed mastership in the fashion spectrum
समारोह का उद्घाटन निफ्ट निदेशक डॉ. भारत शाह और संयुक्त निदेशक अखिल सहाय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों से आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही एक-दूसरे के प्रति सहयोग की भावना होती है। सबसे पहले गणेश वंदना पर निफ्ट की छात्राओं ने फ्यूजन डांस प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


पहले दिल फोटोग्राफी, वाद-विवाद, वालीबॉल, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, टी-शर्ट पेंटिग, टैटू मेकिंग, अन्त्याक्षरी, नेल आर्ट, आगाज (एकल गायन) आदि प्रतियोगिताएं हुई।
विज्ञापन

इस दौरान निशक्त बच्चों का उत्साहवर्धन कर पुरस्कृत किया गया। वहीं बुक फेयर भी हुआ। इसमें दिल्ली, लखनऊ आदि के पब्लिसर्स ने फैशन, डिजाइन, मैनेजमेंट, साहित्य की पुस्तकों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में निफ्ट के अलावा आरजीआईपीटी, एफडीडीआई, नाइपर, बीएचयू, एमिटी, एफजी कॉलेज, बीबीडी लखनु, एफजीआईईटी और इग्रुआ के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


हस्तशिल्प के उत्पादों की खूब खरीदारी
राज्य के विभिन्न भागों से राज्य सरकार के पुरस्कृत हस्त शिल्प के कारीगरों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने खूब खरीददारी की। इसमें बांदा जिले के नजीर बेग ने शजर पत्थर, पिलखुआ गाजियाबाद के अंसार हुसैन, महराजगंज के मुस्ताक अहमद ने अपने हस्त शिल्प उत्पादों का प्रदर्शन किया।

वहीं नगीना से आए आफताब अहमद ने वुडन ब्रास, वुडन पेन स्टैंड, विजिटिंग रैक्स, खिलौने और वुडेन ज्वैलरी आदि उत्पादों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed