{"_id":"6148cef28ebc3e1444157800","slug":"students-lock-the-gate-of-fg-college-raibaraily-news-lko596467089","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए छात्रों ने कॉलेज में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए छात्रों ने कॉलेज में जड़ा ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। स्नातक और परास्नातक कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में त्रुटियों को लेकर एक बार फिर परीक्षार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी परीक्षार्थियों की इस समस्या को लेकर मैदान में उतरा।
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और परीक्षार्थियों ने सोमवार सुबह फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में जमकर प्रदर्शन किया और मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। कॉलेज प्रशासन ने समझाने की कोशिश की लेकिन परीक्षार्थी शांत नहीं हुए। कलेक्ट्रेट जाकर डीएम दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गए।
छत्रपति शाहूजी महराज विश्वविद्यालय से जैसे-जैसे रिजल्ट घोषित किए जा रहे हैं, उनमें ढेरों कमियां निकल रही हैं। बीए, बीएससी तृतीय वर्ष का परीक्षाफल हो या फिर एमएससी या अन्य कक्षाओं का मामला, सभी के रिजल्ट में त्रुटियां हैं। इस मुद्दे को लेकर पहले बीए तृतीय वर्ष फिर बीएससी तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों ने आवाज उठाई, प्रदर्शन किए व ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन
एमएससी के परीक्षार्थी भी रिजल्ट से खफा हैं। यही वजह है कि हर दूसरे दिन प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में आक्रोशित परीक्षार्थियों के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया। पहले एफजी कॉलेज में जुटे परीक्षार्थियों और परिषद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
कॉलेज प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए तो गुस्सा बढ़ गया। छात्रों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया फिर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम दफ्तर के सामने काफी देर तक धरना-प्रदर्शन चलता रहा। परीक्षार्थी पीछे हटने को तैयार नहीं थे। डीएम ने समस्या का निराकरण कराने का भरोसा दिया तो परीक्षार्थी शांत हुए।
परीक्षार्थियों ने कहा कि समस्या का हल न निकला तो फिर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक सूर्यांश चौहान, सह संयोजक यश श्रीवास्तव, जिला संयोजक अंजलि विश्वकर्मा, किशन पांडेय, आशुतोष सिंह, दीपांजलि, आशुतोष, सत्यम, प्राची व शफक आदि मौजूद रहीं।
छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट में एक छात्रा बेहोश हो गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग सह संयोजक यश श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलेज में प्रदर्शन के बाद सभी लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां डीएम से वार्ता के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।
तेज धूप और उमस की वजह से जिला संयोजक अंजलि विश्वकर्मा की तबियत बिगड़ गई। इससे वह बेहोश हो गई। इससे कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा। हालांकि बाद में छात्रा की हालत में सुधार हो गया।