{"_id":"57a22e5f4f1c1b5a7b2ba990","slug":"student-returning-from-school-bruised-tanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रही छात्रा को टैंकर ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से लौट रही छात्रा को टैंकर ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
छात्रा मोनी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को टैंकर ने स्कूल से घर जा रही एक छात्रा को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसे जिला अस्पताल भी पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
भदोखर पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दरसवां गांव निवासी संतराम मजदूरी करता है। उसकी बेटी मोनी (14) ज्ञानोदय विद्यालय सूची में कक्षा नौ की छात्रा थी। बुधवार सुबह स्कूल पढ़ने गई थी।
दोपहर छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर जा रही थी। रायबरेली-सलोन मार्ग पर रायबरेली की ओर जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे मोनी पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। वायरलेस से मिली सूचना के आधार पर भदोखर पुलिस ने घेराबंदी करके ट्रक कब्जे में लेकर चालक को दबोच लिया। छात्रा की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सलोन कोतवाल अमरसिंह रघुवंशी का कहना है कि टैंकर के कुचलने से छात्रा की मौत हुई है।