{"_id":"60e09d608ebc3eccc619949d","slug":"student-raibaraily-news-lko5853318131","type":"story","status":"publish","title_hn":"निफ्ट के चार विद्यार्थी न्यूयार्क के एफआईटी के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निफ्ट के चार विद्यार्थी न्यूयार्क के एफआईटी के लिए चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) रायबरेली के चार मेधावियों का चयन न्यूयार्क स्थित फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एफआईटी) के एक वर्षीय पाठयक्रम एप्लाइड साइंस में स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत हुआ है।
इसके साथ ही दो विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत छात्र-छात्राओं को विदेशों में प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश मिलेगा। चयनित छात्र-छात्राएं निफ्ट की डिग्री के साथ ही एफआईटी की डिग्री भी प्राप्त करेंगे।
निफ्ट रायबरेली में बैच 2019-23 में अध्यनरत छात्र-छात्राओं में अंशिता मोहंती (एसेसरी डिजाइन विभाग), संयम शर्मा (फैशन डिजाइन विभाग), पारूल (लेदर डिजाइन विभाग) और याम्बेम (फैशन कम्युनिकेशन विभाग) को फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी न्यूयार्क की ओर से चयनित किया गया।
विज्ञापन
वैभवी (लेदर डिजाइन विभाग) और रिषभ (फैशन डिजाइन विभाग) को प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया है, जिनका चयन भी शीघ्र होने की पूरी संभावना है।
निफ्ट की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि चयनित छात्र-छात्राएं उन 62 छात्र-छात्राओं में शामिल हैं, जिन्हें भारत में निफ्ट के 16 केंद्रों से शार्टलिस्ट किया गया है। ये सभी शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में न्यूयार्क जाकर अपनी डिग्री प्राप्त करेंगे।
इस मौके पर राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) रायबरेली के इंटरनेशनल एंड डोमेस्टिक लिंकेज विभाग की ओर से सेमिनार का आयोजन भी किया गया। इसमें विभाग की पूर्व समन्वयक अंकेता कुमार, वर्तमान समन्वयक भरत सिंह ने फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एफआईटी) न्यूयार्क में एक वर्षीय पाठ्यक्रम एप्लाइड साइंस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
न्यूयार्क स्थित फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एक वर्षीय डिग्री प्राप्त कर चुकी निफ्ट की पूर्व छात्रा ईसना विष्ठ ने अपने अनुभवों को साझा किया और महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। निफ्ट के निदेशक डॉ. भारत साह एवं संयुक्त निदेशक नंदन सिंह बोरा ने सेमिनार आयोजन और विद्यार्थियों के चयन पर खुशी जताई है।