फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Student hanging

छेड़छाड़ से तंग बीए की छात्रा ने फांसी लगाई, 1090 पर की थी आरोपी की शिकायत

Sat, 30 Apr 2022 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Student hanging
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के साड़बरा गांव में शनिवार रात छेड़खानी से तंग बीए तृतीय वर्ष की एक छात्रा ने फांसी लगा ली। उसका शव घर के अंदर पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटका पाया गया। बताते हैं कि एक युवक छात्रा से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन युवती उससे बात नहीं करती थी।
विज्ञापन

युवक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन इधर युवती ने खुदकुशी कर ली।
घटना की सूचना पर सीओ सदर वंदना सिंह और थानेदार यशकांत सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
साड़बरा गांव निवासी युवती (22) बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। शनिवार सुबह उसने 1090 पर शिकायत की थी कि गांव का रहने वाला अविनाश उर्फ मिंटू उसके साथ छींटाकशी करता है।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। लेकिन इसी बीच शनिवार देर रात युवती ने पंखे के हुक से लटककर जान दे दी। जानकारी से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के साथ ही थानेदार मौके पर पहुंचे। बताते है कि लड़की युवक से बात नहीं करती थी। युवक उससे एकतरफा प्यार करता था।
वह उससे जबरन बातचीत करने का प्रयास कर रहा था। युवक ने लड़की का कोई अश्लील वीडियो भी बना लिया था। वहीं वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसी से तंग होकर युवती ने आत्महत्या कर ली।
कुछ दिन पहले हो गया था समझौता
युवती और युवक के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। बीच में यह मामला थाने भी पहुंचा था। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया था।
कुछ दिन तो ठीकठाक रहा, लेकिन बाद में फिर आरोपी उसे परेशान करने लगा। नौबत यहां तक पहुंची कि युवती को 1090 पर मामले की शिकायत करनी पड़ी। हालांकि कुछ देर बाद ही शनिवार रात उसने सुसाइड कर ली।

युवती ने छेड़खानी से तंग आकर खुदकुशी कर ली है। 1090 पर आई शिकायत पर पहले ही इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है। मामले में सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
वंदना सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed