{"_id":"6ab42d8c84049a0029078a43","slug":"stone-pelting-incidents-on-trains-reduced-due-to-better-coordination-and-awareness-raebareli-news-c-101-1-slko1034-168222-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बेहतर समन्वय व जागरूकता से ट्रेनों पर कम हुए पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बेहतर समन्वय व जागरूकता से ट्रेनों पर कम हुए पथराव
Thu, 24 Sep 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी का निरीक्षण करते रेलवे एसपी रोहित मिश्र। स्रोत-जीआरपी
रायबरेली। रेलवे स्टेशन व ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए बुधवार को लखनऊ से आए एसपी रेलवे रोहित मिश्र ने रेलवे स्टेशन व जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने जीआरपी स्टाफ को उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।
दोपहर बाद जीआरपी थाने पहुंचे एसपी ने अभिलेख की पड़ताल की। शस्त्रागार, मालखाना और हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर असलहों के रखरखाव की जानकारी ली। शिकायत पेटी भी अपने सामने खुलवाई। थाना प्रभारी सचिन कुमार से अपराधों की स्थिति, स्टेशन की सुरक्षा और अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में जानकारी ली।
एनाउंसमेंट सिस्टम का निरीक्षण करते हुए एसपी ने इसे लगातार प्रयोग करने के निर्देश दिए। कहा कि प्लेटफॉर्म ड्यूटी के दौरान एनाउंसमेंट सिस्टम का इस्तेमाल जरूर किया जाए।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में एसपी रेलवे ने कहा कि वंदेभारत समेत अन्य ट्रेनों पर पथराव की घटनाओं में कमी आई है। जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस के बेहतर समन्वय से यह संभव हुआ है। रेलवे ट्रैक किनारे बसे गांवों, कस्बों और मोहल्लों में जागरूकता अभियान चलाया गया।
उन्होंने कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा, ताकि असामाजिक गतिविधियों और असामान्य स्थितियों की सूचना समय पर मिल सके।