{"_id":"8f58e01d2fbc4e14e202667f1361a561","slug":"stolen-power-was-running-mobile-tower-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बिजली से चल रहा था मोबाइल टॉवर, एफआईआर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बिजली से चल रहा था मोबाइल टॉवर, एफआईआर
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में चोरी की बिजली से निजी मोबाइल कंपनी का टॉवर चलाया जा रहा था। पावर कॉर्पोरेशन की छापेमारी में इसका खुलासा हुआ।
जेई ने टॉवर का संचालन देखने वाली लखनऊ की एक कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामला उतरैना गांव का है। यहां पर एक निजी मोबाइल कंपनी का टॉवर लगा हुआ है।
टॉवर में सिर्फ दिखावे के लिए ही 15 किलोवाट का विद्युत कनेक्शन लिया गया है। जबकि चोरी की बिजली से टॉवर चलाया जा रहा था। ऊंचाहार उपकेंद्र के जेई लालमणि के मुताबिक विद्युत मीटर में शंट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी।
टॉवर का संचालन लखनऊ की इंडक्स टॉवर प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बिजली चोरी करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।