फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Stadium-A won the Kabaddi title

Raebareli News: स्टेडियम-ए ने जीता कबड्डी का खिताब

Mon, 31 Aug 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 31 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Stadium-A won the Kabaddi title
मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। 
रायबरेली। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के अंतर्गत रविवार को जूनियर बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। 86 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम-ए टीम ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में मैट स्टार, श्रीगणेश विद्यालय, वैदिक इंटर कॉलेज, स्टेडियम-ए, स्टेडियम-बी, पिंडारी, राही और डीह की टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने अपने-अपने मैच खेले, जिनमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली दो टीमें स्टेडियम-ए और श्रीगणेश विद्यालय ने फाइनल में प्रवेश किया। इन दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। फाइनल मैच में स्टेडियम-ए ने 15-10 के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि श्रीगणेश विद्यालय को उपविजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन


विजेता टीम स्टेडियम-ए में करन मिश्रा, अभय प्रताप यादव, आनंद भट्ट, धमेंद्र कुमार साहू, आर्यन सिंह, रचित सिंह, सूर्याश सिंह, आदित्य, सूर्यकांत, अंशकांत सिंह, धर्मवीर यादव, प्रांजल सिंह और प्रदीप कुमार शामिल रहे। उपविजेता टीम श्रीगणेश विद्यालय से महेश लोधी, मयंक लोधी, श्याम यादव, लवकुश रावत, राज रावत, देवेंद्र ठाकुर, संदीप, शिवांश यादव, अर्द्धव सिंह, यश सिंह, रुद्र प्रताप, गुलशन यादव और अंकित कुमार ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक की भूमिका पिंकू कुमार, वीएन झा, हिमांशु तिवारी, उज्जवला सोनकर, अनुज यादव, पूजा धीमान, कविता, अर्जिता वर्मा, खुशबू ने निभाई। साई सेंटर के इंचार्ज अभय सिंह और फुटबाल संघ के सचिव महेंद्र त्रिवेदी ने पुरस्कार बांटे। संचालन बाबूलाल ने किया। इस मौके पर मंजू, नरेश कुमार निषाद, अश्वनी चंद्रा, शोएब खान आदि मौजूद रहे।

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। 

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed