फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   sport

Raebareli News: यूपी के खो-खो प्रशिक्षण कैंप के लिए खिलाड़ी हुए चयनित

Mon, 19 Dec 2022 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
sport
रायबरेली। खो-खो फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से बालक एवं बालिकाओं की उत्तर प्रदेश जूनियर खो-खो टीम के चयन के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में दो दिवसीय ट्रॉयल कराया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 258 खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। इसके बाद दोनों वर्गों में 22-22 खिलाड़ी चयनित किए गए। इनका प्रशिक्षण शिविर 19 से 24 दिसंबर तक रायबरेली में ही लगेगा। इसके बाद बालक-बालिकाओं की टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बंगाल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दो दिवसीय ट्रॉयल में 151 बालकों एवं 107 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। पहले दिन सभी खिलाड़ियों की प्रतिभा परखने के बाद 35-35 खिलाड़ी चयनित किए गए, इनका मुख्य ट्रायल रविवार को हुआ। इसमें सबसे बेहतरीन 22-22 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर के लिए चुना गया। जिला ओलंपिक संघ के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ल ने बताया कि 19 से 24 दिसंबर तक गंगागंज स्थित बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर लगेगा।
विज्ञापन

शिविर का समन्वयक अजय सिंह चंदेल एवं सुषमा सिंह को बनाया गया है। शिविर के समापन पर 15-15 खिलाड़ियों की टीमें बनेंगी, जिन्हें 24 दिसंबर को किट बांटने के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुगली (बंगाल) भेजा जाएगा। ट्रायल में यशवंत सिंह, राजीव अग्रवाल, मो. अयाज, निर्मला देवी, अनीसा तनवीर, सत्य प्रकाश तिवारी, डॉ. संतोष पटेल, विनय जायसवाल, राधेश्याम यादव, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित बालिकाएं
बालिकाओं में गाजीपुर की शिवानी राय, पिंकी, गोरखपुर की प्रीति, गाजियाबाद की मोनी, नीतू मेहरा, रायबरेली की ऊषा, पूनम, जया वर्मा, महक सिंह, बलिया की अंजलि, प्रयागराज की मंजरी, नीतू यादव, विनीता, मुस्कान, जौनपुर की आंचल, वाराणसी की पूजा, पायल पटेल, देवरिया की नेहा गुप्ता, बस्ती की साहिमा, लखनऊ की अदिति सिंह, अनामिका, झांसी की मोहिनी कुशवाहा चयनित हुई हैं।

चयनित बालक
बालकों में प्रयागराज के आशीष, शुभम, प्रदीप, शिवम पटेल, गाजियाबाद के मोहित, रोहित, अभिषेक ठाकुर, जौनपुर के धर्म, देवरिया के प्रिंस गुप्ता, सत्येंद्र यादव, वाराणसी के जय चौधरी, रायबरेली के आकाश पटेल, गौरव मौर्य, गाजीपुर के प्रमोद, गोरखपुर के विवेक, लखनऊ के कृष्णा मिश्रा, अर्श यादव, आगरा के संदीप कुमार, मेरठ के शानू, झांसी के निलेश, बस्ती के राजू, मेरठ के ईशु चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed