फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SP

मुख्यमंत्री योगी को दे दिया नया नाम

Sat, 18 Dec 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP
ऊंचाहार (रायबरेली)। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम ही बदल दिया। उन्होंने योगी को अनुपयोगी नाम दिया। विजय रथ लेकर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऊंचाहार में जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री व ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में जुटी भीड़ देख राष्ट्रीय अध्यक्ष गदगद नजर आए। पूर्व मंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गदा भेंट की।
विज्ञापन

ऊंचाहार में विजय रथ का जोरदार स्वागत किया गया। अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम जहां भी गए, वहां का नाम बदल दिया इसलिए आज ऊंचाहार की धरती पर मैं उन्हें नया नाम दूंगा। उनका नाम अब योगी नहीं बल्कि अनुपयोगी होगा। वह इस प्रदेश के लिए अनुपयोगी हैं। ये 24 घंटे काम करने का दावा करते हैं फिर भी महंगाई कम नहीं कर पा रहे हैं। उनको उनकी पार्टी के लोगों ने ही पैदल कर दिया है। अब विधानसभा चुनाव में जनता उनको पैदल कर देगी। बहेरवा, पटेरवा, बीकरगढ़, उमरन व उसरैना में भी स्वागत हुआ। ऊंचाहार की जनसभा में नियमितीकरण की मांग लेकर अनुदेशक पहुंचे। पूर्व सीएम ने उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन

सलोन/डीह। अखिलेश स्रह्य विजय रथ का आखिरी पड़ाव सलोन विधानसभा क्षेत्र रहा, जहां जगह-जगह पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। सलोन में हुई सभा में अखिलेश ने जनता से सवाल किया कि योगी सरकार चाहिए या योग्य सरकार। झूठे सपने दिखाने वालों को जनता बाहर का रास्ता दिखाए। इनका विकास तो सिर्फ नाम बदलने में दिखता है। अंडे से लेकर ऑमलेट तक बाबा ने महंगे कर दिए हैं। गरीब का पेट कैसे भरेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक आशा किशोर, संतराम पासी, सुरेश निर्मल, जागेश्वर यादव, इरफान सिद्दीकी, डॉ. मो. सऊद, आशीष तिवारी, अशरफ आदि मौजूद रहे। सूची कस्बे में पूर्व मुख्यमंत्री के विजय रथ पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान रोहित चौरसिया व सत्येंद्र यादव समेत काफी संख्या में सपाइयों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed