फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   SP

सपाइयों की गुंडागर्दी, फीरोजाबाद के युवक को दौड़ाकर पीटा

Sat, 18 Dec 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP
रायबरेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वागत के लिए उमड़े सपाइयों की शनिवार को गुंडागर्दी भी देखने को मिली। बरगद चौराहे पर फीरोजाबाद के एक युवक को लात-घूंसों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सपाइयों के अचानक हमला बोलने और खुलेआम गुंडागर्दी करने से अफरातफरी मच गई। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटना के बाद आरोप लगाया गया है कि युवक सपाइयों का मोबाइल चुरा रहा था।
विज्ञापन

इस वजह से उसकी पिटाई की गई। घटना की जानकारी पर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। साथ ही घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने अज्ञात सपाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए मारपीट करने वाले सपाइयों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरगद चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वागत के लिए सपाई उमड़े थे। इसी दौरान फीरोजाबाद जिले के सिरसा निवासी दीपक (26) पर एक राय होकर सपाइयों ने हमला बोल दिया। इससे पहले कि युवक कुछ समझ पाता, सपाइयों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। युवक जान बचाकर भागा, लेकिन सपाई उसे पीटते ही रहे। जानकारी मिलने पर कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर युवक को हमलावरों से बचाया, लेकिन तब तक उसे सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आ चुकी थीं। युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल का कहना है कि कुछ लोगों ने युवक की पिटाई की है। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed