फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Sp

साइकिल की बढ़ती रफ्तार देख डाले जा रहे हैं छापे - अखिलेश

Sat, 18 Dec 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sp
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को फिर भाजपा पर जमकर बरसे। उनके निशाने पर खासतौर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। अखिलेश ने कहा कि साइकिल की बढ़ती रफ्तार से भाजपा घबरा गई है इसलिए सपा नेताओं के घर इनकम टैक्स के छापे डाले जा रहे हैं। ये छापे पहले क्यों नहीं डाले गए। चुनाव करीब आया तो इनकम टैक्स विभाग भी चुनाव में कूद गया। ईडी और सीबीआई वाले भी आएंगे। ऐसी साजिशें होती रहेंगी पर घबराना नहीं है। हम जनता के बीच जाते रहेंगे। चुनावी रथ चलता रहेगा। साइकिल और तेज चलेगी।
विज्ञापन

अखिलेश इस समय रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह विजय रथ लेकर शुक्रवार को यहां पहुंचे थे। पहले दिन बछरावां, हरचंदपुर और सरेनी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण किया। रात में लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में रुके। दूसरे दिन सदर, ऊंचाहार और सलोन विधानसभा क्षेत्रों में विजय रथ दौड़ाया। गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि इस ठोको राज में कोई भी सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि पुलिस को सांड़ पकड़ने के लिए लगा देंगे तो कानून व्यवस्था कैसे संभाल पाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा डराने का काम कर रही है, वह तरीका पुराना है। वह भी कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है। भाजपा के पास कोई नया रास्ता नहीं है। बंगाल के चुनाव में केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया। यह सब जानते हैं। परिणाम क्या आया, ये भी सब को पता है। अधिकारी तो कठपुतली हैं। हमारी सरकार में जिस अफसर ने कहा था कि जो कहोगे, हम करेंगे। उसी अधिकारी ने इस सरकार में भी वही कहा। अखिलेश बोले कि भाजपा रामराज्य लाने की बात कहती है। मैं कहता हूं कि समाजवाद का रास्ता ही रामराज्य लाएगा। ये बात बाबा को कौन समझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा कि जनता में आक्रोश है, किसानों में आक्रोश है। यह आक्रोश वोट में बदलेगा तो उत्तर प्रदेश में भाजपा का सफाया हो जाएगा। इस बार एक सीट की भी चूक नहीं होगी। पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। अखिलेश ने इस जिले के विकास में सपा सरकार के योगदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि एम्स, सैनिक स्कूल व केंद्रीय विद्यालय के लिए हमने जमीन दी। इस जिले में जाति के आधार पर भाजपा ने अन्याय किया है। सपा के कार्यकर्ताओं को जेल में डाला गया। इस तरह का रवैया जनता देख रही है।
पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि पीएम ने गंगा में डुबकी लगाई, पर योगी ने नहीं लगाई। उन्हें पता है कि गंगा का पानी गंदा है। अखिलेश ने गंगा समेत अन्य नदियों में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई।
जिले में अखिलेश यादव को कृष्ण अवतार में दिखाते होर्डिंग लगाए जाने के सवाल पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा करने वाले कार्यकर्ता को वह बधाई देते हैं। ये अच्छी बात है। ये पोस्टर भाजपा को जगाने के लिए लगाए गए होंगे। इस समय भाजपा को जागृत करने की जरूरत है। अखिलेश बोले, वह होर्डिंग लगाने वाले कार्यकर्ता से कहना चाहेंगे कि हम कृष्ण के अवतार नहीं हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ शनिवार को उनकी बेटी टीना भी रहीं। गेस्ट हाउस में टीना से मिलने काफी छात्राएं पहुंचीं। महिलाओं ने अखिलेश के साथ उनकी बेटी का भी स्वागत किया। विजय रथ लेकर निकलने से पहले महिलाओं ने पुष्प वर्षा की। इस मौके पर अखिलेश ने एक मेधावी छात्रा से बातचीत की। मेधावी छात्रा ने सपा सरकार में मिला लैपटॉप दिखाया और इससे मिले फायदे के बारे में बताया। छात्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ने छात्र-छात्राओं के लिए कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed