{"_id":"6aac3b5aaebb5e88520dc28d","slug":"sony-selected-for-school-games-raebareli-news-c-101-1-slko1034-167689-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: स्कूल गेम्स के लिए सोनी का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: स्कूल गेम्स के लिए सोनी का चयन
Fri, 18 Sep 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय स्कूल फेडरेशन (एआईएसफ) के अंतर्गत होने वाले इंटरनेशनल स्कूल गेम्स में प्रतिभागिता से पहले प्रशिक्षण के लिए राजर्षि रामपाल सिंह वैदिक इंटर कॉलेज की छात्रा सोनी कुमारी का चयन हुआ है। उनका यह चयन 19 वर्षीय बालिका वर्ग की 200 मीटर एथलेटिक्स स्पर्धा में किया गया है। यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है। प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सोनी को ब्राजील में होने वाले इंटरनेशनल स्कूल गेम्स में हिस्सेदारी का मौका मिलेगा।
इंटरनेशनल स्कूल गेम्स में प्रतिभागिता से पहले होने वाले प्रशिक्षण के लिए चयनित खिलाड़ियों को अटल स्टेडियम गुजीरा बुलाया गया है, जहां अक्तूबर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए सोनी कुमारी का चयनित होना गर्व की बात है।
इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, संयोजक एवं प्रधानाचार्य डॉ. स्मिता मिश्रा, अभिषेक दुबे, श्याम नारायण सिंह, लक्ष्मीकांत शुक्ल, सुधा सिंह आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि स्कूल गेम्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रशिक्षण के लिए चयनित होने वाली सोनी कुमारी इस जिले की इकलौती एथलीट हैं।