{"_id":"626ae5a8aab9d24fcb7c6cd4","slug":"social-media-raibaraily-news-lko628233545","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले फेसबुक के जरिए प्रेमजाल में फंसाया, फिर किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले फेसबुक के जरिए प्रेमजाल में फंसाया, फिर किया यौन शोषण
विज्ञापन
रायबरेली। एक युवक ने पहले फेसबुक के जरिए युवती को प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसका यौन शोषण किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
अब अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक पीड़िता को परेशान कर रहा है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को युवती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आपबीती बताई। एसपी ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैैं।
नसीराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि फेसबुक के जरिये एक युवक उससे जुड़ा था। आर्यन नाम बताकर प्रेमजाल में फंसाया, जबकि वह दूसरे वर्ग का था।
इसके बाद उसका यौन शोषण किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिया। अब अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है।
एसपी श्लोक कुमार ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उधर, थानेदार दयानंद तिवारी का कहना है कि मामला थाने पर नहीं आया था। पत्र मिलने पर जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।