फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Smriti Irani heard problems

स्मृति ईरानी ने कुर्सी पर बैठकर समस्याएं सुनीं

Mon, 28 Dec 2020 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Smriti Irani heard problems
रायबरेली। केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी रविवार को कांग्रेस को लेकर आक्रामक दिखीं। सलोन विधानसभा क्षेत्र के डीह स्थित हाजीपुर गांव में पीएम के मन बात कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि केरल में प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने गोमाता की नृशंस हत्या की है। गोमाता की हत्या के बाद कांग्रेसी उत्सव मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता गोमाता की रक्षा करती है लेकिन कांग्रेसी माता की रक्षा करना भी नहीं जानते हैं। कांग्रेस का दोहरा रूप जनता जानती है। समय आने पर जनता दंडित करेगी।
विज्ञापन

रविवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हाजीपुर गांव पहुंचीं। उनके बैठने के लिए सोफे की व्यवस्था की गई थी लेकिन वे सोफे पर न बैठ कर जनता के बीच जा बैठीं और वहां मौजूद महिलाओं से हालचाल पूछा। कहा- अम्मा सब ठीक है। नेताओं से कहा कि आप सभी लोग जनता के पीछे जाकर बैठें और पीएम के मन की बात सुनें।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ही स्मृति ईरानी ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं। डीएम वैभव श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों को समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने के आदेश दिए। इस मौके भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी, ब्लॉक प्रमुख उदय विक्रम सिंह, पूर्व विधायक गजाधर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार कौशल, अभय प्रताप सिंह, सुभ्रांत रस्तोगी, सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता, धीरेंद्र मिश्रा, तहसीलदार रामकुमार शुक्ल व सीओ रामकिशोर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशदेपुर क्षेत्र के बछवलखुर्द गांव निवासिनी दिव्यांग तारावती को रोते हुए देखते ही सांसद स्मृति ईरानी उसके पास पहुंचीं और जमीन पर बैठकर उसके आंसुओं को पोंछने के साथ ही समस्याओं को सुना। दिव्यांग महिला ने रोते हुए इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल की मांग की और गंभीर बीमारी की बात बताई। दिव्यांग महिला की समस्या सुनकर सांसद ने सीएमओ को आवाज लगाई लेकिन किसी के न बोलने पर पूछा- स्वास्थ्य विभाग से कोई आया है। हालांकि उन्होंने एंबुलेंस से तारावती को अस्पताल पहुंचाने के आदेश दिए।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सामने शिकायत करने वालों की लंबी लाइन लग गई। एक-एक करके लोगों ने शिकायतीपत्र देकर मांग की। पूर्व प्रधान विनय सिंह ने सांसद से हाजीपुर गांव के पास सई नदी निनैया घाट पर पुल निर्माण की मांग की। गांव के ही उमाशंकर मिश्र ने महानंदपुर से पंचायत भवन हाजीपुर तक पक्का मार्ग, बरात घर सहित पुल निर्माण की मांग की। महिला ज्ञानमती ने बेटे के इलाज व आवास की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed