फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Slip teacher killed by train

मुगलसरायं पैसेंजर से कटकर शिक्षक की मौत

Sat, 26 Sep 2015 10:32 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली रेलवे स्टेशन पर मुगलसरायं पैसेंजर से उतरते समय एक शिक्षक फिसलकर रेल की पटरी पर गिर गया। इससे उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक चित्रकूट जिले के मऊ ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात था। वह छुट्टियों पर घर लौट रहा था।
विज्ञापन


सरेनी थाना क्षेत्र के दुधवन गांव का रहने वाले रमेश कुमार (34) चित्रकूट जिले के मऊ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कतईया गार्गी बरगर में अध्यापक था। छुट्टियों पर शुक्रवार को वह मुगलसरायं पैसेंजर से अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


रात करीब ढाई बजे ट्रेन रायबरेली रेलवे स्टेशन पहुंची। शिक्षक चलती ट्रेन से ही उतरने लगा। इस दौरान पैर फिसल जाने से वह प्लेटफॉर्म के नीचे रेल की पटरी पर जा गिरा और ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। ट्रेन के जाने के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दरोगा चिंतामणि ने बताया कि चलती ट्रेन से उतरते समय शिक्षक ट्रैक पर चला गया।

जिससे ट्रेन से कट कर उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed