{"_id":"c22aaf7dcf01dab5533610ee728f6349","slug":"sir-then-returning-hungry-sapling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, यहां तो भूखे लौट रहे नौनिहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, यहां तो भूखे लौट रहे नौनिहाल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब बच्चों की पढ़ाई तो होती है, लेकिन मिड-डे मील का चूल्हा ठंडा पड़ा है। सभी बच्चों को भूखे ही घर लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में राही ब्लॉक के बिनोहरा प्रधान धीरेंद्र बहादुर सिंह ने यह शिकायत की तो डीएम भी दंग रह गए।
डीएम सूर्यपाल गंगवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए को जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले की सभी छह तहसीलों में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 203 शिकायतें आईं। इसमें से मात्र 33 का ही मौके पर निस्तारण हुआ।
डीएम ने कहा कि किसी भी कीमत पर योजनाओं के साथ हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं पर खामियां मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शिकायतकर्ता को निस्तारण की सूचना भी लिखित रूप से अवश्य दें।
विज्ञापन
इस दौरान तहसील दिवस में 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त आए। इसमें 18 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर एसपी हरिनारायण सिंह, सीडीओ अनूप कुमार, सीएमओ राकेश कुमार, एसडीएम सदर एसएन शुक्ल मौजूद रहे।
डलमऊ प्र्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम राम अक्षयबर ने समस्याएं सुनी। इस दौरान 34 में से दो मामलों का निस्तारण हुआ। अपर कमिश्नर सुधा वर्मा ने तहसील दिवस पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं राजस्व संबंधी मामलों का जल्द निरस्तारण के निर्देश दिए।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम मोतीलाल यादव की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ। इसमें 49 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सबसे अधिक राजस्व के 27 मामले रहे। इस मौके पर सीओ सत्यपाल सिंह, तहसीलदार रामशंकर वर्मा मौजूद रहे।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम दिलीप कुमार त्रिगुणायत की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 25 फरियादियों ने शिकायत की।
जिसमें तीन का निस्ताण किया गया। सातनपुर गांव निवासिनी रामकली, सुमन देवी, अजय प्रताप सिंह व रामवती, गीता देवी, कुषमा आदि महिलाओं ने बताया कि प्रधान उन लोगों से चुनावी रंजिश रखता है।
जिसके कारण उन लोगों को पात्र होने के बावजूद लोहिया आवास व अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है। पूरे ठकुराईन मजरे रालपुर गांव निवासी सूर्यप्रसाद ने बताया कि 3 मई 2014 को बिजली के पोल टूट गए थे।
आज तक खंभे सही न होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है। ऊंचाहार और सलोन में हुए तहसील दिवस में 46 शिकायतें आईं। इसमें आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
ऊंचाहार में एसडीएम शिवप्रताप शुक्ला ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। यहां पर 27 शिकायतें आई, जिसमें महज पांच शिकायतों का निस्तारण हुआ।
मौके पर तहसीलदार मदनमोहन वर्मा मौजूद रहे। उधर, सलोन में एसडीएम डीपी मिश्रा ने समस्याएं सुनी। 19 में तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार संगमलाल गुप्ता मौजूद रहे।