{"_id":"5d321d0c8ebc3e6d0e206656","slug":"shoot-in-the-foot-of-a-cattle-smuggler-in-a-police-encounter-raibaraily-news-lko4717045156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों व पुलिस में मुठभेड़, शातिर के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करों व पुलिस में मुठभेड़, शातिर के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
रायबरेली। सरेनी क्षेत्र के कनकापुर के जंगल के पास गुरुवार रात पशु तस्करों और पुलिस टीम में मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लग गई। अन्य तीन पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने घायल तस्कर को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक में लदे 21 गोवंश, पिस्टल आदि बरामद किया है।
सरेनी पुलिस को मुखबिर से कनकापुर के जंगल के पास पशु तस्करों के होने की सूचना मिली। सरेनी के साथ ही लालगंज कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने कनकापुर के जंगल के पास गौवंश लदे कंटेनर को घर लिया। पुलिस के पहुंचते ही पशु तस्करों से भागने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग की गई।
फायरिंग में पशु तस्कर संतोष निवासी धूरहा मजरे दरियाव सिंह थाना इनायत नगर जिला फैजाबाद के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने तुरंत उसे कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया। मौके पर पुलिस को चकमा देकर पप्पू निवासी फतेहपुर व दो अन्य अज्ञात मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
एसओ सरेनी राकेश सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर उसमें लदे 21 गोवंश बरामद किए गए हैं। एक पिस्टल, दो कारतूस व एक खोखा भी बरामद किया गया है। अन्य पशु तस्करों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।