{"_id":"687e8d90d1618f22ef0e24c6","slug":"shiva-temple-resonates-with-the-chants-of-bhole-baba-raebareli-news-c-101-1-slko1031-137521-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: भोले बाबा के जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: भोले बाबा के जयकारों से गूंजे शिवालय
Tue, 22 Jul 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
मढीदेवी मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक करते भक्त।
रायबरेली। सावन माह के दूसरे सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह होते ही मंदिरों के बाहर कतारें लगने लगीं। भक्तों ने जलाभिषेक करके मनोकामनाएं मांगी।
इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। भक्तों ने बेलपत्र, दूध और गंगाजल चढ़ाकर भोलेनाथ की आराधना की। कुछ स्थानों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन भी हुए। घाटों पर पहुंचकर भक्तों ने गंगा स्नान किया।
राही ब्लॉक क्षेत्र के सैदनपुर गांव स्थित श्रीजमुनेश्वर महादेव मंदिर में भोर पांच बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए। सबसे पहले मंदिर की पुजारिन सुनीता त्रिवेदी ने पूजा की। इसके बाद अन्य भक्तों ने जलाभिषेक किया। अशोक त्रिवेदी, निहाल, विशाल आदि भक्तों ने प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
शहर के जगमोहनेश्वर मंदिर रायबरेली, महाकालेश्वर मंदिर, सर्वेश्वर मंदिर आचार्य द्विवेदी नगर में सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ जुटी। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक पहले गेगासों गंगा घाट पर भक्तों ने स्नान किया और सिंहोलेश्वर धाम पहुंचकर शिवलिंग का जलाभिषेक कर धतूरा, बेलपत्र, कमल अर्पित किया।
लालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक ऐहार गांव स्थित प्रसिद्ध श्री बाल्हेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। बेहटा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, सराफा मंडी के भैरवनाथ मंदिर, रक्षकेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने मनौती मांगी। भोजपुर प्रतिनिधि के मुताबिक दौलतपुर स्थित श्रीबाबा कामेश्वर मंदिर व भोजपुर के ओंकारेश्वर मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया।
सलोन क्षेत्र स्थित बाबा झारखंडेश्वर मंदिर, नगर पंचायत नसीराबाद के मुख्य चौराहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। उधर, शिव मंदिर बाबा गहिरेश्वर गहिरी, मां मुक्तेश्वरी मंदिर ग्राम भागूखेड़ा, मां कांमा माई ग्राम बकुलिहा, बाबा जोगेश्वर ग्राम जोगापुर में श्रद्धालुओं ने पूजन किया।