फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Seven villages will be made ideal with an investment of Rs 1.40 crore

Raebareli News: 1.40 करोड़ से सात गांव बनेंगे आदर्श

Sat, 20 Sep 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 20 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Seven villages will be made ideal with an investment of Rs 1.40 crore
रायबरेली। सदन नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के सात गांवों को आदर्श बनाने के लिए 1.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों में काम करने के लिए निर्माण एजेंसी को 69 लाख रुपये मिलने के बाद काम शुरू कराया गया है। प्रत्येक गांव में 20-20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले में वर्ष 2014 में सांसद आदर्श ग्राम योजना संचालित की गई थी। योजना के तहत पूर्व में सांसद सोनिया गांधी ने जगतपुर ब्लॉक के उडंवा, अमेठी के सांसद रहे राहुल गांधी ने डीह क्षेत्र के जगदीशपुर और राज्यसभा सदस्य रहे कैप्टन सतीश शर्मा ने सरेनी ब्लॉक के सरेनी गांव को गोद लिया था। वर्ष 2019 में शासन ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना संचालित कर दी थी। इस योजना के तहत जिले के 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति की आबादी वाले गांवों को आदर्श ग्राम बनाने के लिए चुना गया।
विज्ञापन


योजना के तहत बछरावां ब्लॉक के बहादुरनगर, बन्नावां, जींगो, कन्नावां, कुंडौली, कसरावां, रानीखेड़ा, तिलेंडा, छतोह ब्लॉक के बेढ़ौना, शिवगढ़ ब्लॉक के देहली, सिवली, सूरजपुर, खीरों ब्लॉक के डुमटहर, डलमऊ ब्लॉक के खलीलपुर, रायपुर टप्पा हवेली, सुरसना, सलोन ब्लॉक के खमरिया पूरे कुशल, अमावां ब्लॉक के पहरेमऊ, संदी नागिन, महराजगंज ब्लॉक के तौली समेत 157 गांवों को चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में अधूरे कामों को पूरा कराने के लिए कार्ययोजना तैयार करके शासन को भेजी गई थी। पहली किस्त मिलने के बाद गांवों में अधूरे काम शुरू करा दिए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्र, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण सहित अन्य काम कराए जा रहे हैं।



जिले के इन गांवों में शुरू कराया गया काम
शासन ने पहले चरण में बछरावां के बन्नावां, कन्नावां व कसरावां, महराजगंज के तौली, डलमऊ के सुरसना, अमावां के पहरेमऊ और खीरों के डुमटहर के लिए 20-20 लाख रुपये दिए हैं। इस बजट से गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र स्ट्रीट लाइट और नाली निर्माण का काम होगा। कार्यदायी विभाग यूपी सिडको ने पहली किस्त के रूप में 69 लाख रुपये मिलने के बाद काम शुरू करा दिया है।


प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 157 गांवों को चिह्नित किया गया है। अधूरे काम पूरे कराने के लिए सात गांवों के लिए शासन से 20-20 लाख रुपये का बजट मिला है। जल्द ही गांवों को आदर्श ग्राम घोषित किया जाएगा।
- सृष्टि अवस्थी, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed