फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Seven months passed in blacklisting the college after the recommendation of DM

डीएम की संस्तुति के बाद कॉलेज को काली सूची में डालने में गुजर गए सात माह

Wed, 04 Mar 2020 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Seven months passed in blacklisting the college after the recommendation of DM
कॉलेज को काली सूची में डालने में गुजर गए सात माह
विज्ञापन

- ‘अमर उजाला’ ने उजागर किया था महाराणा प्रताप बालिका महाविद्यालय में छात्रवृत्ति घोटाला
- जांच में घोटाले की पुष्टि के बाद तत्कालीन डीएम ने 3 अगस्त 2019 को की थी संस्तुति
रायबरेली। महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय डलमऊ में वर्ष 2015-16 में मान्यता न होने के बाद भी 103 छात्राओं का दाखिला लेकर छात्रवृत्ति घोटाला किया गया था। ‘अमर उजाला’ ने घोटाले की पोल खोली थी, जिसके बाद तत्कालीन डीएम नेहा शर्मा ने जांच कराई थी। जांच में घोटाले की पुष्टि के बाद छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए कॉलेज को काली सूची में शामिल करने के लिए 03 अगस्त 2019 को संस्तुति करके रिपोर्ट समाज कल्याण निदेशालय को भेज दी थी। संस्तुति के सात माह बाद कॉलेज को काली सूची में डाला गया है।
‘अमर उजाला’ ने 26 मई 2019 को 60 लाख के छात्रवृत्ति घोटाले की शिकायत, 11 जून 2019 को ‘एडमिशन कहीं और छात्रवृत्ति दूसरे स्कूल ने बांट दी’ तथा 23 जून 2019 को ‘घोटाले की पुष्टि, बिना मान्यता के छात्राओं का लिया दाखिला’, 11 जुलाई 2019 को ‘छात्रवृत्ति घोटाले में कॉलेज की मान्यता होगी निरस्त’ शीर्षक से खबरें प्रकाशित की थी। इसके अलावा छात्रवृत्ति घोटाले से संबंधित कई और खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी।
विज्ञापन

अमर उजाला की खबरों को संज्ञान में लेकर तत्कीलन डीएम नेहा शर्मा ने जिला विकास अधिकारी एके वैश्य व जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय की टीम को जांच करके जवाब देने के आदेश दिए थे। जांच में घोटाले की पुष्टि होने के बाद डीएम ने कॉलेज को काली सूची में डालने की संस्तुति कर दी थी। अब शासन ने महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय डलमऊ को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन छात्राओं को दिलाई गई थी छात्रवृत्ति
जाति छात्राओं की संख्या धनराशि
सामान्य वर्ग 16 100700
अनुसूचित जाति 15 72700
पिछड़ी जाति 64 374880
अल्पसंख्यक 08 52800
महाराणा प्रताप महिला महाविद्यालय डलमऊ में छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में पूर्व में ही जांच के बाद डीएम ने कॉलेज को काली सूची में शामिल करने की संस्तुति की थी। शासन स्तर से कार्रवाई हो गई। अब कॉलेज को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से दूर रखा जाएगा।-रामचंद्र दुबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed