{"_id":"570d45464f1c1bb3104a6af4","slug":"seal-four-buildings-under-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन चार बिल्डिंगें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन चार बिल्डिंगें सील
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार काे निर्माणाधीन भवन सील करता आरडीए कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अवैध निर्माण को लेकर आरडीए ने सख्त रुख अपनाया है। नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखने और मानचित्र के विपरीत कार्य होने पर मंगलवार को निमार्णाधीन कांप्लेक्स समेत चार बिल्डिंगों को सील कर दिया गया।
इस दौरान भवन स्वामियों के साथ नोकझोंक भी हुई। काफी रौब दिखाने के बाद भी आरडीए अफसरों के आगे एक नहीं चली। रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से शहर में अवैध निर्माण को चिह्नित कर नोटिस जारी किया जा रहा है।
इसके बाद भी कई इमारतों में कार्य जारी है। इस पर मंगलवार को आरडीए उपाध्यक्ष ओपी राय के निर्देश पर अवर अभियंता एसके दीक्षित, रबीश अग्रवाल और एमके शर्मा की अगुवाई में आरडीए टीम ने अभियान चलाकर चार इमारतों को सील किया।
विज्ञापन
इसमें जेल गार्डेन रोड पर गुपचुप तरीके से चल रहे निर्माण भी शामिल है। यहां पर राजिद रजा को पहले नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी निर्माण कार्य जारी मिला। इसी तरह कृष्णानगर के आशीष शुक्ला, जेल रोड आचार्य द्विवेदी नगर में शैल कुमारी, राना नगर भूरापट्टी में कंचनलता के निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील कर दिया गया।
इस कार्रवाई से निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मचा रहा। बिल्डरों ने टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन एक नहीं चली। एक्सईएन आरडीए एसके सिन्हा का कहना है कि शहर में चल रहे निर्माण कार्यों पर नजर रखी जा रही है।
बिना मानचित्र के कोई निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। आगे भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जल्द नोटिस भेजा जाएगा। यदि किसी ने अग्रिम धनराशि जमा भी की है, तो नक्शा स्वीकृति होने के बाद ही सील की कार्रवाई से उसे राहत मिल सकती है।