{"_id":"6af36d0a5c602b5625043b1c","slug":"scramble-to-board-buses-chaos-prevailsscramble-to-board-buses-chaos-prevails-raebareli-news-c-101-1-slko1033-171803-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बसों में चढ़ने के लिए मारामारी, अव्यवस्थाएं हावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बसों में चढ़ने के लिए मारामारी, अव्यवस्थाएं हावी
Wed, 11 Nov 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस चौराहा के पास रोडवेज डिपो की बस में चढ़ने के लिए गेट पर लगी यात्रियों की भीड़।
रायबरेली। दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए बीते शुक्रवार से बसों का विशेष संचालन शुरू किया गया है। इसके बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल सकी। बसों के इंतजार में यात्रियों को डिपो से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों तक घंटों खड़े रहना पड़ा। यात्रियों की समस्याएं सुनने के लिए जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी भी नजर नहीं आए। मंगलवार को भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बस स्टेशन के अलावा शहर के सिविल लाइंस, रतापुर और त्रिपुला चौराहे पर बसों के इंतजार में यात्रियों की भीड़ लगी रही। बछरावां, हरचंदपुर और लालगंज में भी लोग बसों के लिए परेशान होते रहे। बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कहीं बस के आने का इंतजार करना पड़ा तो कहीं सीटें भर जाने के कारण यात्रियों को अगली बस का इंतजार करना पड़ा। इससे पूरे दिन यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने बताया कि दिवाली को देखते हुए बसों का विशेष संचालन कराया जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि यात्रियों को किसी भी स्तर पर परेशानी न हो।