फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   School vehicles and ambulances stuck in traffic jam

Raebareli News: जाम में फंसे स्कूली वाहन और एंबुलेंस

Thu, 09 Oct 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 09 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
School vehicles and ambulances stuck in traffic jam
लालगंज कस्बे में लगा जाम।
लालगंज। नगर की मेन रोड पर बुधवार को जाम लग गया। जाम में स्कूली वाहन, एंबुलेंस और राहगीर फंसे रहे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हुआ। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे स्कूलों में छुट्टी हुई, नई बाजार मोहल्ला और आसपास की सड़कों पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया।
विज्ञापन


अस्पताल मोड़ से लेकर करुणा बाजार चौराहा, आचार्य नगर रोड पर बेहटा चौराहा तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूल वैन और बसों के बीच फंसे साइकिल से घर लौट रहे छात्र-छात्राएं जाम से निकलने के लिए संघर्ष करते दिखे। इस दौरान एंबुलेंस भी कई मिनट तक फंसी रही। कस्बे के रणवीर सिंह सिसोदिया, दीपक अवस्थी, संजय तिवारी, लाला अवस्थी व पारूल शुक्ल ने बताया कि सड़क के दोनों ओर दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन


पैदल चलने वालों तक के लिए जगह नहीं बची है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजभान शुक्ल ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चिह्नित किया जा रहा है। दोषी दुकानदारों से जुर्माना वसूला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed