फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Scholarship crisis for 25 thousand students arbitrarily from 81 institutions

81 संस्थाओं की मनमानी से 25 हजार स्टूडेंट्स को छात्रवृत्ति का संकट

Thu, 13 Aug 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Scholarship crisis for 25 thousand students arbitrarily from 81 institutions
रायबरेली। जिले में डिग्री संस्थाओं की मनमानी का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भोगना पड़ रहा है। अब तक मास्टर डाटा ऑनलाइन न किए जाने के कारण छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 100 संस्थाओं में मात्र 19 ने ही अब तक डाटा ऑनलाइन किया है। 81 संस्थाओं की मनमानी का खामियाजा करीब 25 हजार छात्र-छात्राओं को भोगना पड़ रहा है। मामले में समाज कल्याण अधिकारी ने संस्थाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल मास्टर डाटा ऑनलाइन करवाएं।
विज्ञापन

यदि छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलने में समस्या आती है तो इसके लिए वे ही जिम्मेदार होंगे। समाज कल्याण विभाग के पटल सहायक आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए जिले में 100 डिग्री संस्थाओं को कोर्स फीस और सीटों का मास्टर डाटा ऑनलाइन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक संस्थाओं से डाटा ऑनलाइन नहीं होगा, तब तक छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं। हकीकत यह है कि 06 जुलाई से संस्थाओं को मास्टर डाटा ऑनलाइन करने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन अब तक मात्र 19 संस्थाओं ने ही डाटा को ऑनलाइन किया है।
81 संस्थाओं ने अब तक मास्टर डाटा ऑनलाइन नहीं किया है। इससे छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। मामले में समाज कल्याण अधिकारी ने सभी संस्थाओं के संचालकों को चेतावनी दी है। सभी को तत्काल मास्टर डाटा अनलोड कराने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कभी भी साइट बंद हो सकती है। ऐसी दशा में जिन संस्थाओं का मास्टर डाटा ऑनलाइन होगा, उन्हीं संस्थाओं के बच्चे ही छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। यदि छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति में समस्या आती है तो इसके लिए संस्थाएं स्वयं जिम्मेदार होंगी।

जिले में 100 डिग्री संस्थाओं को 06 जुलाई से ही मास्टर डाटा ऑनलाइन करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन अब तक मात्र 19 संस्थाओं ने ही डाटा ऑनलाइन कराया है। ऐसे में सभी को तत्काल डाटा ऑनलाइन कराने के आदेश दिए गए हैं।- सुनीता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed