फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Scattered among the 74.51 percent voting organically

छिटपुट बवाल के बीच 74.51 फीसदी वोटिंग

Sat, 28 Nov 2015 11:22 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
पांच ब्लॉकों में सुबह से ही वोट डालने के लिए बूथों पर मतदाताओं की कतारें दिखीं। डीएम सूर्यपाल गंगवार और एसपी श्रीकांत सिंह ने बूथों का जायजा लिया।
विज्ञापन


पहले चरण में सुबह सात बजे से महराजगंज, शिवगढ़, बछरावां, हरचंदपुर और सतांव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही बूथों पर वोटरों के आने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह शाम तक चलता रहा।

छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान को लेकर आधी आबादी के साथ निशक्तों और बुजुर्गों में भी जोश रहा। पहली बार वोट डालने वालों ने भी उत्साह दिखाया।
विज्ञापन


सकुशल मतदान कराने के लिए डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारी बूथों का जायजा लेते रहे। डीएम का कहना है कि पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण निपटा। कहीं पर कोई दिक्कत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए शनिवार सुबह पांच ब्लॉकों में शुरू हुए मतदान में वोटरों का जोश नहीं थमा। सूरज चढ़ने के साथ-साथ मतदान प्रतिशत भी बढ़ा।


पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच सर्वाधिक 48.09 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि सुबह 9 बजे तक मात्र 11.02 प्रतिशत मतदान हो सका था। अपराह्न तीन बजे तक जिले में 63.40 प्रतिशत मतदान हो गया था। जो शाम पांच बजे तक बढ़कर 74.51 प्रतिशत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed