{"_id":"6a9dc1e697998869a603735d","slug":"samodha-feeder-trolley-burnt-power-supply-disrupted-raebareli-news-c-101-1-slko1032-166828-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: समोधा फीडर की ट्रॉली जली, बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: समोधा फीडर की ट्रॉली जली, बिजली ठप
Mon, 07 Sep 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
बछरावां के बिसुनपुर उपकेंद्र में रविवार को उपकरण की मरम्मत करते कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां। विद्युत उपकेंद्र विशुनपुर से निकले समोधा फीडर के पैनल की ट्रॉली में खराबी आ गई। इससे बिजली गुल हो गई है। सुबह आठ बजे बिजली बंद होने से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। देर शाम तक बिजली उपकरण शोपीस बने रहे। शाम छह बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी।
समोधा फीडर इचौली, खालेगांव, दैजुवाखेड़ा, नीवां, कुर्री, मैना हार कटरा, मदारखेड़ा, छोटकवा खेड़ा, टांडा, समोधा समेत 35 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। सुबह करीब आठ बजे ट्रॉली में खराबी आ गई। इससे फीडर से जुड़े गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीण महेश, सोहनलाल, राजू, सुंदर का कहना है कि आए दिन कहीं न कहीं फॉल्ट के चलते बिजली गुल रहती है।
शाम होते ही अघोषित कटौती शुरू हो जाती है। ऐसे में लोगों को गर्मी उमस से लोगों को जूझना पड़ता है। देर शाम तक बिजली नहीं आने से घरों में लगे इन्वर्टर बंद हो गए। लोग मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पाए। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि ट्रॉली में खराबी आने से बिजली बंद है। मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर जला
लालगंज। रायबरेली रोड पर फायर स्टेशन के पास जल निगम की टंकी के लिए लगा ट्रांसफार्मर शॉर्ट सर्किट से आग का गोला बन गया। ट्रांसफार्मर में आग लगते ही आसपास अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार रात करीब 11:30 बजे ट्रांसफार्मर के पास लगे कंट्रोल बॉक्स में अचानक आग लगी। आग ने ट्रांसफार्मर को भी चपेट में ले लिया। इससे ट्रांसफार्मर जलने लगा। फायर स्टेशन से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जेई बृजेश कुमार ने बताया कि आग से केबल जली थी। ट्रांसफार्मर में खराबी नहीं आई थी। विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल है।