{"_id":"6a9dc43f6a82a068c60ce22a","slug":"147-candidates-will-appear-for-the-instructor-interview-raebareli-news-c-101-1-slko1034-166834-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: अनुदेशक के लिए 147 अभ्यर्थी देंगे साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: अनुदेशक के लिए 147 अभ्यर्थी देंगे साक्षात्कार
Mon, 07 Sep 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में तकनीकी अनुदेशकों के 49 पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार सोमवार को होगा। इसके लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 147 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एजुकेटर के 209 पदों पर भी चयन होना है, जिसके लिए तीन दिन तक चले साक्षात्कार में 262 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अनुदेशकों के इंटरव्यू होने के बाद सभी के नतीजे शीघ्र घोषित किए जाएंगे। ईसीसीई एजुकेटर के 209 पदों और तकनीकी अनुदेशकों के 49 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए साढ़े तीन हजार से अधिक आवेदन आए। जून में काउंसिलिंग कराई गई थी।
सितंबर में साक्षात्कार कराए जा रहे हैं। एजुकेटर पद के लिए 627 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। डायट में 1 से 3 सितंबर तक चले साक्षात्कार में 262 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे। अनुदेशकों का इंटरव्यू 5 सितंबर को होना था, लेकिन शिक्षक दिवस के कारण स्थगित करना पड़ा था। अनुदेशकों का साक्षात्कार अब 7 सितंबर को होगा।
विज्ञापन
प्रभारी जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) एवं खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल ने बताया कि तकनीकी अनुदेशकों के 49 पदों पर चयन होना है। इसके लिए 147 अभ्यर्थी बुलाए गए हैं, जिनका साक्षात्कार 7 सितंबर को डायट परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि साक्षात्कार से पहले अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन और दक्षता प्रमाणीकरण होगा। एजुकेटर और अनुदेशक पदों पर साक्षात्कार देने वाले अभ्यर्थियों के नतीजे शीघ्र घोषित करने का प्रयास होगा।