{"_id":"6a9dc3169f08b6ee42066f6e","slug":"number-of-fever-patients-rises-due-to-changing-weather-raebareli-news-c-101-1-slko1032-166845-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बदले मौसम में बढ़े बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बदले मौसम में बढ़े बुखार के मरीज
Mon, 07 Sep 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
परशदेपुर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक।
रायबरेली। जिले के 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला हुआ। बदलते मौसम से सर्दी, जुकाम और बुखार के रोगियों की संख्या सबसे अधिक रही। चिकित्सकों ने मौसमी बीमारियों से बचने की सलाह दी। मेले में 3561 रोगियों का चेकअप किया गया। इसमें सबसे ज्यादा बुखार के 619 और जुकाम से पीड़ित 361 रोगी पहुंचे। पेट दर्द के 310 मरीज आए।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मौसम बदल रहा है। इससे बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खुले आसमान के नीचे न सोएं। बारिश के बाद संक्रमण बीमारियों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। प्रयास करें कि ज्यादा ठंडा पानी न पिएं। डीह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में डाॅ. डीएन चौधरी की टीम ने 108 मरीजों का इलाज किया।
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परशदेपुर में सबसे अधिक बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे। इलाज के बाद दवा दी गई। मो. आरिफ बुखार, राजेंद्र बुखार, रिफत, देवानंद समेत 40 मरीज बुखार से पीड़ित रहे। जांच के बाद दवा दी गई। जगतपुर के हरदीटीकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 62 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सक डॉ. सुफैल अंसारी ने बताया कि मेले में बुखार, खांसी, त्वचा रोग, पेट दर्द, गैस से पीड़ितों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
शिवगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेरथुवा, राजापुर, देहली में 165 मरीजों को परीक्षण के बाद दवा दी गई। गदागंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुरधई, गोविंदपुर माधव, रसूलपुर धरावां में रोगियों का इलाज किया गया। सीएचसी अधीक्षक ज्ञान प्रताप सिसौदिया ने बताया कि इस समय तेज बुखार, खांसी, फुंसी के रोगियों की संख्या बढ़ी है। सरेनी के प्रारथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजगांव में 30 मरीजों का चेकअप किया गया।