{"_id":"5ed3fb3b8ebc3e902f36dad7","slug":"samajwadi-party-leader-s-son-killed-after-kidnapping-raibaraily-news-lko5239216167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद सपा नेता के बेटे की हत्या, बाग में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के बाद सपा नेता के बेटे की हत्या, बाग में फेंका शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में अपहरण के बाद सपा नेता के बेटे की हत्या कर दी गई। पहचान मिटाने के लिए आरोपियों ने उसके चेहरे को ज्वलनशील पदार्थ से जला दिया था। शनिवार देर शाम मोहनगंज थाना क्षेत्र में एक बाग में सपा नेता के बेटे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
एएसपी अमेठी ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की पड़ताल की। वारदात की कोई वजह अब तक सामने नहीं आई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इन्हौना कस्बा निवासी एवं तिलोई के सपा विधानसभा क्षेत्र के सचिव लालमियां का बेटा मो. दाऊद मिया उर्फ समीर (19) की चार दिन पहले शिवरतनगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम मोहनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर मजरे कोची गांव के तिलोई- इन्हौना मार्ग के निकट एक बाग में समीर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर पहचान मिटाने का प्रयास किया गया था।
परिवारीजनों के मुताबिक समीर गुरुवार को दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था, तब से वापस नहीं आया था। पुलिस ने मौके की पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम ले लिए भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, सीओ संतोष सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
एएसपी का कहना है कि अपहरण के बाद सपा नेता के बेटे की हत्या की गई है। पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कि उसके चेहरे को किस ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया था।
इन्हौंना चौकी प्रभारी हरदेव बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर सादाब, हलोर थाना महराजगंज, रायबरेली निवासी चाँदबाबू और सोमा जादूगर व उसकी पुत्री सायरीन बानो निवासी इन्हौना थाना शिवरतनगंज अमेठी समेत तीन-चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।