फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Salary of seven ADOs stopped due to negligence

लापरवाही में सात ब्लॉकों के एडीओ का वेतन रोका

Sat, 03 Oct 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Salary of seven ADOs stopped due to negligence
रायबरेली। शासन की प्राथमिकता में शामिल सामुदायिक प्रसाधनों का निर्माण मनमानी की भेंट चढ़ गया है। कहीं निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है तो कहीं समय से निर्माण कार्य आरंभ नहीं कराया जा रहा है। खराब प्रगति पर डीपीआरओ ने सात ब्लॉकों के एडीओ (पंचायत) का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है। तीन दिन में प्रगति में सुधार न लाने पर अन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शासन से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कम से कम एक-एक सामुदायिक प्रसाधन के निर्माण के आदेश दिए गए हैं। आदेश के बाद भी जिले में निर्माण की प्रगति बेहद खराब है। अब तक 200 गांवों में भी काम पूरा नहीं हो सका है। तमाम गांवों में निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। ब्लॉक के अधिकारियों की लापरवाही के कारण पंचायतों में निर्माण का काम भी शुरू नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

समीक्षा में सबसे खराब प्रगति मिलने पर डीपीआरओ ने सतांव, दीनशाह गौरा, रोहनियां, ऊंचाहार, सरेनी, राही और अमावां के एडीओ का वेतन रोक दिया है। डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने बताया कि एडीओ का वेतन रोककर तीन दिन में प्रगति लाने के आदेश दिए गए हैं। प्रगति न सुधरने पर अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed