फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Rural banks strike, affecting 25 million turnover

ग्रामीण बैंकों में हड़ताल, 25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Wed, 01 Jul 2015 12:04 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की करीब 25 शाखाओं में मंगलवार को ताले लटक गए। इससे लेन-देन ठप रहा। सुबह लेन-देन करने पहुंचे ग्राहकों को मायूस होकर बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


वजह बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। स्टाफ की हड़ताल के चलते इसका खामियाजा ग्राहकों को भुगतना पड़ा। करीब 25 करोड़ रुपये का लेन-देन नहीं हो सका।
विज्ञापन


आक्रोशित कर्मचारियों ने सिविल लाइंस स्थित मुख्यालय में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। साथ ही बैंक के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।

ऑल इंडिया रीजनल रू रल ग्रामीण बैंक एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को हड़ताल का आह्वान किया गया था। जिले की 89 बैंक शाखाओं में से 25 शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कामकाज ठप करके सभी सिविल लाइंस स्थित मुख्यालय पर एकत्र हुए। यहां बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन के महामंत्री रमेश मिश्र के नेतृत्व में धरना दिया।

प्रबंधन और सरकार के रवैये के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान प्रदर्शन और नारेबाजी हुई। इसके बाद बैंक के अध्यक्ष केआर कनौजिया को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।

 हड़ताल की वजह से बैंकों में पूरे दिन ताला लटकता रहा। इससे जमा-निकासी व अन्य काम से आए 25 हजार से अधिक लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बैंक आने पर उन्हें मायूसी हाथ लगी।

रायबरेली रीजन के जनरल सेक्रेटरी और आल इंडिया रीजनल रूरल ग्रामीण बैंक एसोसिएशन के महामंत्री शरीफ ने कहा कि मांगें पूरी न हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


इस मौके पर अविनाश, अजीत मेहरोत्रा, जितेंद्र सिंह, रजी अहमद, पंकज मिश्रा, आदित्य मिश्रा मौजूद रहे। क्षेत्रीय कार्यालय बेलीगंज के सीनियर मैनेजर एसके दीक्षित ने बताया कि हड़ताल से करीब 25 करोड़ रुपये का लेन-देन नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed