फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   RTE

आरटीई के तहत 159 बच्चों को मिलेगा प्रवेश

Thu, 16 Jun 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
RTE
रायबरेली। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के 159 बच्चों का दाखिला प्राइवेट स्कूलों में होगा। इन बच्चों का चयन तीसरे चरण की लॉटरी में हुआ है।
विज्ञापन

इन सभी को स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं। आरटीई के अंतर्गत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में निर्धारित सीटों पर कक्षा एक और पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन

इस योजना का लाभ लेने के लिए तीन चरणों की समय सारिणी जारी की गई थी। दो चरणों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीसरे चरण की लॉटरी अब हुई है।
तीसरे चरण में 203 आवेदन आए थे, जिनमें से पांच आवेदन पत्र निरस्त कर दिए गए। बाकी 198 आवेदन को लॉटरी में शामिल किया गया।
जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि लॉटरी में 159 बच्चों को स्कूल आवंटित हुए हैं, जबकि 39 बच्चों को सीटें फुल हो जाने के कारण स्कूल नहीं मिल सके। जिन्हें स्कूल आवंटित हुए हैं, उनके दाखिले आवंटित स्कूलों में कराए जाएंगे। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो चरणों में पहले ही 953 को मिल चुका है फायदा
आरटीई के तहत दो चरणों में 953 बच्चों को पहले ही लाभान्वित किया जा चुका है। पहले चरण की लॉटरी में 631 और दूसरे चरण की लॉटरी में 322 बच्चों का चयन हुआ था। अब तीसरे चरण में 159 बच्चे चयनित हुए हैं। इस तरह जिले में 1112 बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में दाखिला पाने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed