फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Roof on the fourth floor of Seal Bhawan, RDA oblivious

सील भवन की चौथी मंजिल पर पड़ गई छत, आरडीए बेखबर

Sat, 28 Sep 2019 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Roof on the fourth floor of Seal Bhawan, RDA oblivious
रायबरेली। आरडीए के इंजीनियरों की मिली भगत से शहर में अवैध भवनों के निर्माण का काम धड़ल्ले से चल रहा है। डिग्री कॉलेज चौराहे पर 9 अप्रैल को सील किए गए कांप्लेक्स में चौथी मंजिल पर छत डाल ली गई और रेलिंग बनाने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

जोन के अवर अभियंताओं में अदला-बदली के बाद अवैध निर्माण में तेजी आई है। लोगों का आरोप है कि सेटिंग के कारण आरडीए के इंजीनियर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित मो. इरफान के अवैध कांप्लेक्स को नौ अप्रैल को तत्कालीन अवर अभियंता रबीश अग्रवाल ने सील कर दिया था। सीलिंग के बाद काम ठप हो गया था।
विज्ञापन

लेकिन पिछले सप्ताह प्रवर्तन कार्य में लगे अवर अभियंताओं के जोन बदले जाने के बाद से इस भवन में काम तेज हो गया। चौथी मंजिल पर छत भी डाल ली गई है। इसके अलावा कचहरी रोड पर पेट्रोल पंप के पास भी तीन कांप्लेक्सों का काम धड़ल्ले से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे भी आरडीए रोक नहीं पा रहा है। आरडीए के अवर अभियंता राम मनोहर द्विवेदी का कहना है कि सीलिंग के बाद भी निर्माण कराने वाले को रोका गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed