{"_id":"3e5ce2b8f9b29fb6e98727f69ae981a2","slug":"rojedar-reads-the-friday-prayers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजेदारों ने पढ़ी जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजेदारों ने पढ़ी जुमे की नमाज
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान माह को लेकर सुबह से ही प्रशासन सतर्क रहा। पहला रोजा होने के साथ ही
विज्ञापन
जुमा की नमाज को लेकर मस्जिदों के आसपास चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गई।
नगर पालिका ने सफाई करवाने के साथ ही चूने का छिड़काव किया। तय समय पर
मस्जिदों में अजान हुई तो लोग नमाज के लिए घरों एवं दुकानों से निकलने लगे।
नमाज के लिए मस्जिदों में भीड़ उमड़ी। शहर के कई हिस्सों और ग्रामीण
इलाकों के लोग मौलाना अली मियां के पैतृक गांव तकिया की मस्जिद में पहुंचे।
तय वक्त पर सभी मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा कराई गई। इसमें मस्जिद मीर
असगर अली गुलाब रोड पर कम्बर अली मुबारकपुरी ने नमाज अदा कराई। अनवर नगर
मस्जिद में हाफिज सद्दाम, मदीना मस्जिद आजाद नगर में मौलाना शम्स तबरेज,
महबूब आलम में हाफिज इकराम, दायरे की मस्जिद में हाफिज मरबूब ने नमाज अदा
कराई। इसी तरह छोटा घोसियाना, बड़ा घोसियाना, कहारो का अड्डा, गोरा बाजार,
सब्जी मंडी आदि स्थानों पर नमाज अदा कराई गई। इसके बाद सभी रोजेदारों ने
रहमत और बरकत की दुआ मांगी। नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही।