फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Road construction approved in Alawalpur

Raebareli News: अलावलपुर में सड़क निर्माण को मंजूरी

Thu, 24 Sep 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 24 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Road construction approved in Alawalpur
रायबरेली। कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय के प्रयासों से दीनशाह गौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अलावलपुर में मधवापुर से केतारगंज होते हुए पूरे लाला मिल्खा साहब तक मार्ग निर्माण को मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 71 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस मार्ग के बनने से मधवापुर, पूरे अवस्थी, केतारगंज, भिलाई और पूरे लाला के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही, राजकीय बालिका विद्यालय गुरगुजपुर की छात्राओं व शिक्षकों तथा केतारगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


सड़क की स्वीकृति मिलने पर ब्लॉक प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेश वर्मा और मिल्खा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान उमेश श्रीवास्तव ने कैबिनेट मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed