फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ring road work started again after one and half year

डेढ़ साल बाद फिर शुरू हुआ रिंग रोड का काम

Fri, 06 Nov 2020 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ring road work started again after one and half year
रायबरेली में गुरुवार को रिंग रोड पर उगी झाड़ियां हटाती जेसीबी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। 240 करोड़ की लागत से बन रही रिंग रोड का निर्माण शुरू हो गया है। खींचतान के चलते करीब डेढ़ साल से निर्माण कार्य बंद था। जिस जेेकेएम कंपनी को निर्माण कार्य का ठेका दिया गया था, वह 140 करोड़ रुपये का भुगतान लेकर आधा-अधूरा कार्य छोड़कर भाग गई।
विज्ञापन

अब मेसर्स महाकालेश्वर को रिंग निर्माण का कार्य सौंपा गया है। उसको 100 करोड़ का भुगतान होगा। रिंग रोड बनने से शहर के साथ लखनऊ व प्रयागराज समेत अन्य जनपदों के लोगों को जाम से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से डिडौली, हरदासपुर से कुचरिया तक शारदा सहायक नहर की पटरी पर रिंग रोड निर्माणाधीन है। इस रिंग रोड के निर्माण में 240 करोड़ रुपये खर्च होने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका निर्माण 2014 में शुरू हुआ था, जिसे 2016 में पूरा हो जाना था, लेकिन बजट को लेकर चल रही खींचतान के चलते निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। जिस जेेकेएम कंपनी को निर्माण कार्य का ठेका दिया गया था।
कभी बजट की कमी तो कभी रंगदारी की वजह से कंपनी 140 करोड़ रुपये का भुगतान लेकर आधा-अधूरा कार्य छोड़कर भाग गई। करीब डेढ़ साल से कार्य बंद था। अब इस कार्य को पूरा कराने की जिम्मेदारी लखनऊ की मेसर्स महाकालेश्वर एजेंसी ने ली है।
एजेंसी को 18 महीने में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। सांसद सोनिया गांधी के प्रयास से इस रिंग रोड को बनाए जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली थी। रिंग रोड में सई नदी पुल साथ-साथ 12 पुलों का निर्माण कराया जाना है। एक रेल लाइन के ऊपर से पुल का निर्माण कराया जाएगा।
अभी तक एक भी पुल का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। कार्यदायी एजेंसी इन पुलों का निर्माण कार्य पूरा कराने के साथ-साथ अधूरी सड़कों का का निर्माण भी कराएगी। रिंग रोड का कार्य की हकीकत देखने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव निरीक्षण करने पहुंचे।
डीएम ने कहा कि निर्माण कार्य तय समय में पूरा कराया जाए। जिससे कि शहर में जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। एनएच लखनऊ के अधिशासी अभियंता धर्मवीर सिंह से कहा कि यदि कार्य में लापरवाही या हीलाहवाली हुई तो कार्रवाई की जाएगी।

रिंग रोड के अधूरे कार्य को शुरू करा दिया गया है। अभी तक यह कार्य जेकेएम एजेंसी करा रही थी, लेकिन उसने काम कराने से इंकार कर दिया है। अब इस कार्य की जिम्मेदारी मेसर्स महाकालेश्वर ने ली है। 240 करोड़ में करीब 140 करोड़ रुपये पहले ही खर्च हो चुके हैं। शेष बचे 100 करोड़ रुपये कार्य को पूरा कराया जाएगा।- धर्मवीर सिंह, एनएच लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed