फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ring Road construction: 12 feet digging instead of six, work halted

Raebareli News: रिंग रोड निर्माण में छह की जगह 12 फीट खोदाई, काम रुका

Sat, 18 Apr 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 18 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Ring Road construction: 12 feet digging instead of six, work halted
रायबरेली। जिले में निर्माणाधीन रिंग रोड फेज-2 के लिए मानकों को ताक पर रखकर मिट्टी का खनन किया जा रहा है। खनन विभाग द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कार्यदायी संस्था द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक खोदाई की जा रही है। शुक्रवार को मानक से अधिक खनन की सूचना मिलने पर विभाग ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए बनाई जा रही यह रिंग रोड 21 गांवों से होकर गुजरती है। खनन विभाग ने कार्यदायी एजेंसी को केवल छह फीट गहराई तक मिट्टी खोदने की अनुमति दी है, लेकिन कई स्थानों पर दस से 12 फीट तक गहरी खोदाई की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों अखिलेश कुमार, महेश तिवारी और महादेव का आरोप है कि शिकायत के बाद भी एजेंसी मानकों की धज्जियां उड़ा रही है।
विज्ञापन


विश्व सनातन सेना के प्रभारी संजयानंद महाराज ने भी प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी काम रुकवाया गया था, लेकिन खनन फिर शुरू हो गया। खनन अधिकारी सुरेंद्र कुमार लकड़ा ने बताया कि शिकायत के आधार पर काम रोक दिया गया है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed