{"_id":"5d335dba8ebc3e6cad334253","slug":"revenue-inspector-suspend-raibaraily-news-lko4718830133","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक राजस्व निरीक्षक व दो लेखपालों के निलंबन के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक राजस्व निरीक्षक व दो लेखपालों के निलंबन के आदेश
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ तहसील क्षेत्र के जलालपुर धई गांव में मनमाने तरीके से एक जमीन की दो-दो बार दाखिल खारिज किए जाने की जांच में पुष्टि होने के बाद डीएम नेहा शर्मा ने राजस्व निरीक्षक व दो लेखपालों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने डलमऊ के एसडीएम को निलंबन के साथ ही विभागीय कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए। डीएम के गंभीर होने के बाद हड़कंप मच गया है।
डलमऊ तहसील क्षेत्र के जलालपुर धई गांव में लेखपालों की मनमानी के कारण बिरजू की जमीन का दो बार वरासत करके दाखिल खारिज कर दिया गया। शिकायत होने के बाद एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष की टीम ने जांच की तो मनमानी उजागर हो गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम ने राजस्व निरीक्षक बीरेंद्र कुमार, लेखपाल देवेंद्र कुमार मिश्रा व धनपतलाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए।
उन्होंने एसडीएम डलमऊ को तीनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी करने के आदेश दिए। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि जांच में पुष्टि के बाद निलंबन व विभागीय कार्रवाई शुरू करके रिपोर्ट देने के आदेश एसडीएम डलमऊ को दिए गए हैं। अन्य दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।