फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Respiratory and heart patients increased in OPD and emergency

Raebareli News: ओपीडी व इमरजेंसी में बढ़े सांस व हृदय रोगी

Tue, 23 Dec 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 23 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Respiratory and heart patients increased in OPD and emergency
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज के ब्लड प्रेशर की जांच करते चिकित्सक डाॅ. सलीम।
रायबरेली। जिले में ठंड, कोहरे और धुंध की चपेट में आने से लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी व इमरजेंसी में मरीज बढ़े हैं। सोमवार को सीने में दर्द और सांस की समस्या के 21 मरीजों को भर्ती कराया गया। ओपीडी में 105 मरीजों की ईसीजी के साथ ही एक्सरे जांच कराई गई।
विज्ञापन


ओपीडी में सांस व सीने में दर्द की समस्या के 200 से अधिक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने पहुंचे। जुकाम, बुखार, उल्टी दस्त के भी मरीजों की संख्या काफी रही। सीने में दर्द उठने के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची गंगावती (50), शिवम (27), रामचंद्र (65), कमलेश (55), अक्षत (11), कमला (65), राजेश (47), छीटू (60), महेश (29), सफीकुन (66), धनपति (50), राममंगल (70) समेत 21 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। ठंड की चपेट में आकर लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन


हृदय रोग विभाग की ओपीडी में सीने में दर्द और सांस लेने की समस्या के ज्यादा मरीज पहुंचे। कई मरीजों को भर्ती होने के लिए इमरजेंसी भेजा गया। मेडिसिन विभाग में भी मरीजों की लाइन देखने को मिली। जिला अस्पताल के हॉर्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम का कहना है कि ठंड, धुंध व कोहरे की चपेट में आने से हॉर्ट के साथ दमा के मरीज बढ़ रहे हैं। लोग एहतियात बरतें। हॉर्ट के मरीज सबसे ज्यादा ध्यान दें। धूप निकलने के बाद ही घरों से बाहर निकलें। किसी प्रकार की दिक्कत लगने पर फौरन डॉक्टर से मिलें। इलाज शुरू कराने में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed