फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Garima triumphs in shot put; Arpita wins the race.

Raebareli News: गोला फेंक में गरिमा, दौड़ में अर्पिता ने मारी बाजी

Thu, 01 Oct 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 01 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Garima triumphs in shot put; Arpita wins the race.
रायबरेली। सदर जोन के माध्यमिक विद्यालियों की क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बुधवार को हुआ। शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर हिस्सेदारी करते हुए अपना दम दिखाया। इस दौरान गोला फेंक स्पर्धा में सीनियर बालिका वर्ग से गरिमा ने पहला, होली ने दूसरा व साफिया बानो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, सीनियर बालक वर्ग में आर्यन प्रथम, सुजीत कुमार द्वितीय, श्लोक तृतीय व जूनियर बालक वर्ग में मेराज अली प्रथम, नीतीश वर्मा द्वितीय, शुभम तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह 600 मीटर दौड़ में सब जूनियर बालिका वर्ग से अर्पिता को प्रथम, रिचा को द्वितीय, रोशनी शर्मा को तृतीय स्थान मिला। इसके साथ ही 100 मीटर दौड़ में सीनियर बालिका वर्ग से सोनी को प्रथम, सुनीता को द्वितीय एवं आंचल को तृतीय, सब जूनियर बालिका वर्ग से पूजा को प्रथम, सोनम को द्वितीय एवं अग्रिमा को तृतीय, जूनियर बालिका वर्ग से साक्षी शर्मा को प्रथम, वर्तिका रावत को द्वितीय एवं अनन्या द्विवेदी को तृतीय और सब जूनियर बालिका वर्ग से पूजा को प्रथम, सोनम को द्वितीय एवं अग्रिमा को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में जूनियर बालक वर्ग से दिवस ने प्रथम, प्रिंस ने द्वितीय एवं अंकुश ने तृतीय, सीनियर बालक वर्ग से राजू ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय एवं अशरफ अली ने तृतीय, जूनियर बालिका वर्ग से नीतू ने प्रथम, शिखा पाल ने द्वितीय एवं अनुराधा ने तृतीय और सीनियर बालिका वर्ग से खुशी ने प्रथम, रजनी ने द्वितीय एवं आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उप प्रधानाचार्य डॉ. बरखा भारती और डॉ. प्रत्यूष श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतियोगिता में हिस्सेदारी करने की शपथ दिलाई। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के साथ जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी चयनित होने का तोहफा भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed