फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   reservation change of four seats

जिपं की चार सीटों का आरक्षण बदला

Mon, 14 Sep 2015 11:32 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए सोमवार को देर शाम आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिला पंचायत सदस्य की चार सीटों का आरक्षण बदल दिया गया है।
विज्ञापन


डीडीसी के लिए आई 45 आपत्तियों में से 43 को निरस्त किया गया। मात्र दो आपत्तियों पर सुनवाई करते हुए सीटों के आरक्षण में संशोधन किया गया।

6 सितंबर को ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के आरक्षण के लिए अनंतिम सूची जारी की गई थी। 10 सितंबर तक आपत्तियां मांगी गई थी।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 45 आपत्तियां आई थी। जिसमें 43 मामलों को निरस्त कर दिया गया। जिला पंचायत सदस्य की राही चतुर्थ सीट के नवीन गठन के कारण उसे संशोधित करते हुए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले यह सीट अनारक्षित की गई थी। हरचंदपुर प्रथम को महिला सीट के लिए आरक्षित किया गया है। पहले यह सीट अनुसूचित जाति की गई थी।

महराजगंज द्वितीय को अनारक्षित और जगतपुर को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। पहले महराजगंज द्वितीय अनु. जाति महिला और जगतपुर की सीट पिछड़ा वर्ग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed