फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Renovation of the order, has a new selection of 182 drivers

नवीनीकरण का आदेश, 182 प्रेरकों का कर दिया नया चयन

Tue, 26 Apr 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 26 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
 बेसिक शिक्षा विभाग में साक्षर भारत मिशन के तहत लोक शिक्षा केंद्रों पर तैनात किए गए प्रेरकों के नवीनीकरण के आदेश शासन ने दिए थे, लेकिन जिले में 182 प्रेरकों की जगह नए चयन कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रेरकों का नवीनीकरण न करके उनके उनके स्थान पर दूसरे प्रेरक तैनात कर दिए गए हैं। मामला प्रकाश में आने के बाद साक्षरता निदेशक व राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के सचिव ने गंभीर रुख अपनाया है। उन्होंने मामले में जिले से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


साक्षरता के निदेशक ने प्रेरकों के नवीनीकरण पर रोक लगा दी थी। 29 मार्च को निदेशक ने पत्र जारी कर प्रदेश के सभी जिलों में प्रेरकों के नवीनीकरण पर लगी रोक को हटाने का आदेश देते हुए सभी का नवीनीकरण करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने किसी खास परिस्थितियों की सूचना प्राधिकरण के देने के आदेश दिए थे। 29 मार्च को प्रेरकों के नवीनीकरण के आदेश दिए गए, लेकिन जिले में 182 प्रेरकों का नया चयन कर दिया गया।

खास बात यह कि प्रेरकों को पद से हटाने के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया। पुराने प्रेरकों को नोटिस भी नहीं दिया गया। पोल खुलने के बाद हड़कंप मच गया है। साक्षरता के निदेश ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले में जिले से पूरी रिपोर्ट मंगवाने के निर्देश दिए हैं।


इस बारे में निदेशक/सचिव राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण अवध नरेश शर्मा ने बताया कि प्रेरकों के नवीनीकरण पर लगी रोक को हटाया गया था। नया चयन करने के लिए आदेश नहीं दिए गए। यदि ऐसा किया गया है तो नियम के विपरीत है। मामले में जिले से रिपोर्ट लेकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed