फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   RDA opened seal after MLA's displeasure and dharna

विधायक की नाराजगी और धरने के बाद आरडीए ने खोली सील

Fri, 13 Nov 2020 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
RDA opened seal after MLA's displeasure and dharna
रायबरेली। डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स को सीलिंग के तीन दिन बाद ही गुरुवार को आरडीए को खोलना पड़ा। बिना नोटिस के ही दिवाली से पहले कई दुकानों को सील किए जाने के मामले में सदर विधायक अदिति सिंह ने डीएम से मिलकर नाराजगी जताई और व्यापारी भवन के सामने ही धरने पर ही बैठ गए। जिसके बाद आरडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर सील खोल दी। इससे व्यापारियों ने खुशी जताते हुए सदर विधायक के जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

नौ नवंबर को आरडीए ने डिग्री कॉलेज चौराहा (कैनाल रोड) स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स को अचानक सील कर दिया था। बिना नोटिस के ही दिवाली से पहले हुई कार्रवाई का मामला सदर विधायक तक पहुंच गया। विधायक ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मिलाकर कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने शासन से मामले में शिकायत भी कर दी। वहीं कांप्लेक्स के सामने सभी व्यापारी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

आनन-फानन आरडीए के अवर अभियंता विनय श्रीवास्तव की टीम ने मौके पर पहुंचकर कांप्लेक्स की सील खोल दी। इससे खुश व्यापारियों ने विधायक अदिति सिंह के जिंदाबाद के नारे लगाए। कांप्लेक्स के मालिक इमरान खान ने भी सदर विधायक को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने दिवाली पर व्यापारियों को बड़ी राहत दिलायी है। आरडीए के सचिव बीपी मौर्या ने बताया कि 15 दिन में कंपाउंडिंग की प्रक्रिया पूरी कराए जाने की शर्त पर सीलिंग को खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed