फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ravi's family in shock due to his suicidal step, suicide becomes a mystery

Raebareli News: रवि के आत्मघाती कदम से सदमे में परिवार, आत्महत्या बनी पहेली

Mon, 21 Apr 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 21 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ravi's family in shock due to his suicidal step, suicide becomes a mystery
डीह (रायबरेली)। सलोन के सूची गांव निवासी राम किशोर के पुत्र रवि ने किस कारण मौत का रास्ता चुना, इसपर न परिवार के लोग कुछ बता पा रहे हैं और न ही ग्रामीण। रवि की शादी जिस परिवार में होनी थी, वह भी स्तब्ध है। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर रवि ने ऐसा क्यों किया। क्या बात थी और वह कौन सा राज था, जिसने रवि को आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के लिए भी घटना पहेली सरीखी है। किसी के पास कोई जानकारी नहीं है कि रवि के जेहन में क्या चल रहा था। वह कौन सा राज था, जो रवि दबाए हुए थे। हालांकि बरात जाने के कुछ घंटे पहले रवि बेचैन दिख रहे थे और परिजनों में भी एक अजीब सी कशमकश थी। यह क्यों था, यह भी राज सरीखा है।
विज्ञापन


सूची चौराहा निवासी रवि की मौत ने परिवार को झकझोर दिया है। गांव में भी अलग-अलग चर्चा है। सभी यही बात कर रहे हैं कि किस कारण से रवि ने शादी से पहले मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दी? असल वजह क्या थी, यह किसी को नहीं मालूम। हालांकि कुछ बातें रिश्तेदारों की जुबान से बाहर आ रही है, जो बता रही है कि रवि के दिल में कुछ न कुछ जरू चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदार बताते हैं कि शुक्रवार शाम को बरात सूची से मऊ के लिए चली तो करीब 7:30 बजे रवि ने अपनी बहन शशि को मोबाइल पर फोन किया और कहा कि वह उसे कुछ बताना चाहता है। वह उससे जल्दी मिले, इसके बाद वह मिल नहीं पाएगा। भाई के जुबान से यह बात सुनकर शशि के होश उड़ गए। उसने परिवार के लोगों को जानकारी दी, जो बरात जाने के लिए दूसरे वाहनों में बैठे थे। इसके बाद रवि के चचेरे भाई सुनील ने रवि को मोबाइल पर कॉल करना शुरू किया। करीब 63 कॉल की गई, लेकिन मोबाइल नहीं उठा। परिजन जब भाग कर बनी रेलवे स्टेशन पहुंचे तो वहां परिवार के लोग रवि को नहीं देख सके।
-----------------
तो जमीन में हिस्सा चाहते थे रवि
एक बात यह भी उभर कर सामने आई है कि रवि के पिता राम किशोर ने अपने छोटे बेटे प्रिंस के नाम सूची चौराहा की जमीन कर दी थी। रवि चाहते थे कि उनको भी जमीन में 10 फुट का हिस्सा मिले। इस पर पिता ने साफ कहा था कि शादी में पैसा खर्च हो रहा है। यही नहीं, रवि ने शादी में खरीदारी के लिए भी रुपये मांगे थे। इस पर पिता बैंक गए थे, लेकिन पैसा नहीं निकल सका था। मनमुटाव की ये दो वजहें भी बताई जा रही हैं।
-------------
दो मोबाइल फोन रखते थे रवि
अमेठी । रवि अपने साथ दो मोबाइल फोन रखते थे। गौरीगंज पहुंचने से पहले उन्होंने शेरवानी उतारकर पैंट-शर्ट पहना और अपना एक मोबाइल फोन कार में ही छोड़ दिए। दूसरा फोन वह अपने साथ ले गए, लेकिन उसे भी बंद कर दिया। इसके बाद से परिजन उनसे संपर्क करने के लिए परेशान रहे। करीब साढ़े चार घंटे बाद उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिला।

....................
सीडीआर का इंतजार कर रही पुलिस
अमेठी । रवि की मौत से जुड़े सवालों का जवाब अब तक नहीं मिल सका है। लोग भले ही दबी जुबान चर्चा कर रहे हैं, लेकिन मौत के कारणों का जवाब खोजने में जुटी पुलिस को रवि के मोबाइल के सीडीआर का इंतजार है। पुलिस का दावा है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है, लेकिन एतिहातन मामले की जांच हो रही है। सीडीआर रिपोर्ट मिलने के बाद अगर कुछ संदिग्ध मिलता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर व सीने में चोट के साथ लीवर सहित अन्य शरीर के पार्टर्स में चोटें होने व रक्तस्राव से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed