{"_id":"6ab2d80a83aa089190050c95","slug":"ration-distributor-accused-of-not-distributing-rations-inquiry-ordered-raebareli-news-c-101-1-rai1002-168122-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कोटेदार पर राशन न बांटने का आरोप, जांच के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कोटेदार पर राशन न बांटने का आरोप, जांच के निर्देश
Wed, 23 Sep 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज तहसील में कोटेदार के खिलाफ अधिकारी को ज्ञापन देते कैर गांव के ग्रामीण। महराजगंज तहसील
महराजगंज। विकासखंड के ग्राम सभा कैर के ग्रामीणों ने कोटेदार पर सितंबर का राशन न बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार वंदना वर्मा के माध्यम से उप जिलाधिकारी को बताया कि कोटेदार ने इस माह राशन नहीं बांटा। इससे परिवारों के सामने खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार ने मनमानी कर अपने चहेतों को राशन बांटा है। उप जिलाधिकारी आयूष अग्रवाल ने आपूर्ति इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
आपूर्ति इंस्पेक्टर मुकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि बुधवार को गांव जाकर जांच की जाएगी।