फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ramzan From 25, people will pray in their homes

रमजान 25 से, घरों में ही इबादत करेंगे लोग

Wed, 22 Apr 2020 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Ramzan From 25, people will pray in their homes
रायबरेली। रमजान का महीना 25 अप्रैल से शुरू हो जाएगा, लेकिन हर बार की तरह इस साल रमजान को लेकर कोई रौनक नजर नहीं आ रही है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन चल रहा है, जिससे बाजार बंद हैं। लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। बहुत जरूरी होने पर ही पूरी सुरक्षा के साथ बाहर निकलते हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते रमजान को लेकर इस बार मस्जिदों में कोई तैयारियां नजर नहीं आ रही हैं। हालांकि मुस्लिम परिवारों में घरों में तैयारियां चल रही हैं। बाजार बंद हैं तो चिप्स, पापड़ आदि बनाने का काम घरों की छत पर चल रहा है। बाकी जरूरी सामान भी किराने की दुकानों से मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन

रमजान का चांद नजर आते ही मस्जिदों में विशेष नमाज तरावीह शुरू हो जाती है। इसके लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटती है, लेकिन लॉकडाउन के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए इस बार मस्जिदों में ताले पड़ गए हैं। ऐसे में तरावीह हो पाना मुमकिन नहीं है। लोग अपने घरों में ही तरावीह के साथ बाकी नमाज भी अदा करेंगे और रोजा रखने के साथ ही इबादत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काजी-ए-शहर सुहैल अख्तर रजा खान का कहना है कि रमजान मुबारक के खास महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें। मस्जिदों में न जाएं, बल्कि घर में रहकर ही नमाज अदा करें। कुरानपाक की तिलावत करें। तरावीह भी घर में ही पढ़ें। मुल्क की तरक्की और खुशहाली के साथ ही कोरोना के खात्मे के लिए भी दुआ करें। इस समय कोरोना से देश का हर व्यक्ति परेशान है। इसके खतरे को कम करने और रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। इसका ख्याल रखते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग घरों में ही रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें और मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed