{"_id":"6019838d8ebc3e3691349186","slug":"rally-raibaraily-news-lko562862857","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे के सम्मान में किसान यूनियन ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे के सम्मान में किसान यूनियन ने निकाली रैली
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते किसान।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशदेपुर (रायबरेली)। छतोह ब्लॉक क्षेत्र के नसीराबाद कस्बे में किसान कल्याण एसोसिएशन के नेतृत्व में किसानों ने तिरंगा सम्मान रैली निकाली गई। इस दौरान मौजूद किसानों ने तिरंगे के सम्मान में जयकारे लगाए। वहीं तिरंगे के अपमान की निंदा करते हुए किसानों ने कार्रवाई की मांग की। कहा कि तिरंगे का अपमान करने वाले पर कार्रवाई की जाए।
नगर पंचायत नसीराबाद कस्बे के शिवमंदिर पर मंगलवार को किसान एकत्रित हुए। सभी ने तिरंगा सम्मान रैली निकाली। वहीं तिरंगा सम्मान रैली के दौरान किसानों ने तिरंगे के सम्मान में, किसान यूनियन मैदान में, तिरंगे का दोषी कौन-दीप सिद्धू , दीप सिद्धूू को गिरफ्तार करो... गिरफ्तार करो सहित अन्य नारे लगाए। किसानों ने गुुरुखेत, कायस्थान, डेला मोहल्ला, अकेलवा मोड़, बस स्टॉप होते हुए फिर शिव मंदिर पहुंचे।
किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालता प्रसाद शुक्ल ने कहा कि सरकार किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानून को वापस ले और तिरंगे के दोषी दीप सिद्धू को गिरफ्तार करे। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सैय्यद अहमद, टीएन त्रिपाठी, सदाशिव पांडेय, मो. नासिर, शिव बहादुर सिंह, दद्न प्रधान, श्याम सुंदर तिवारी, शिव प्रकास ओझा, शकीना बानो, मो. सोहेल, सादाब, अख्तर नकवी आदि मौजूद रहे।