{"_id":"246ba508fce6652abe3c0a2d45ffea14","slug":"rajiv-awas-balcony-collapsed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव आवास का छज्जा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव आवास का छज्जा गिरा
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी आवास योजना के तहत देवानंदपुर में निर्माणाधीन आवास की शटरिंग खोलते समय छज्जा भरभराकर गिर गया। इससे निर्माण में बरती जा रही मनमानी की कलई उजागर हो गई। आवासों के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाकर लाभार्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों व इंजीनियरों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। मानकों के आधार पर आवास निर्माण की मांग की।
राजीव गांधी आवास योजना से देवानंदपुर में दूसरे फेज में करीब 700 आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को तुलसीराम के निर्माणाधीन आवास की शटरिंग खोली जा रही थी। देखते ही देखते दरवाजे के ऊपर बनाया गया छज्जा भरभराकर गिर गया। निर्माण सामग्री का सही ढंग से प्रयोग न किए जाने के कारण ही छज्जा गिरने का आरोप लगाकर मनीराम, अनिल कुमार, पवन कुमार, दशरथ, सज्जन लाल, रामगरीब, सुनीता आदि ने मौके पर प्रदर्शन किया।